Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मियों के पक्ष में आए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
  • देहरादून

उपनल कर्मियों के पक्ष में आए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उपनल कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम का समान वेतन देने को हाईकोर्ट के आदेश को लागू किए जाने को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को हाईकोर्ट के आदेश को लागू किए जाने को पत्र लिखा है। सीएम धामी को लिखे पत्र में अठावले ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश को लागू किया जाए। इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट भी मुहर लगा चुका है। ऐसे में आदेश को लागू कर उपनल कर्मचारियों को लाभ प्रदान किया जाए। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्य सचिव, सचिव सैनिक कल्याण, एमडी उपनल को भी पत्र लिख नियमितीकरण को दबाव बनाया। संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ ही राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की। सुप्रीम कोर्ट में भी राज्य सरकार की एसएलपी को खारिज कर दिया गया। ऐसे में अब सरकार उपनल कर्मचारियों के पक्ष में फैसला लेते हुए उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के साथ ही समान काम का समान वेतन उपलब्ध कराए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई बसे उत्तराखंड के भाजपाई चलाएंगे घर-घर चलो अभियान
Next: भू कानून लाने की दिशा में कार्य कर रही सरकार का जताया आभार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.