Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारी समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारी समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 28/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   ऊर्जा निगम कर्मचारी का अपनी पत्नी को परेशान करना भारी पड़ गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर ऊर्जा निगम लक्सर में कार्यरत पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। महिला उप निरीक्षक ज्योति नेगी को मामले की जांच सौंप गई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि अंकुर पुत्र धनीराम निवासी अकबरपुर लक्सर के साथ 11 मार्च 2024 को परिवार ने विवाह कराया था। विवाह में करीब बीस लाख रुपये परिवार ने खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने विद्युत विभाग लक्सर में कार्यरत पति अंकुर के लिए दो लाख रुपये नगद और कार की डिमांड की। विरोध करने पर पति भी अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 25 जून 2024 को पति और ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अंकुर, धनीराम, मछला देवी, सनी, प्रियंका, सत्यपाल, संगीता निवासी अकबरपुर कोतवाली लक्सर और रानी, राहुल निवासी शाहपुर साल्हापुर कोतवाली गंगनहर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक उमेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Next: शिक्षक नेगी और बलूनी राष्ट्रीय खेलों में निभाएंगे भूमिका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.