Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग साधकों का सम्मान
  • देहरादून

उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग साधकों का सम्मान

AltnewsUttarakhand 06/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   तुलसी मानस मंदिर में रामायण प्रचार समिति के वार्षिकोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग साधकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय संत योगी आशुतोष ने कहा कि रामायण ने मनुष्य को बहुत कुछ सीख दी है। रामायण हमें सदमार्ग पर चलना सिखाती है। इस तरह के आयोजन जहां समाज को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं, वहीं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। इसके बाद योगी आशुतोष महाराज, संस्कार योगशाला के डॉ. आचार्य नवीन जोशी, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने विभिन्न क्षेत्र के योगसाधकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में संस्कृति शिक्षा के क्षेत्र में सरोज शर्मा, योग अध्यात्म शिक्षा के क्षेत्र में उषा रयाल, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राम गोपाल पलिया, नुक्कड नाटक के जरिए नशा मुक्ति जनजागरूकता के लिए अजीत चमोली, मोहित नौटियाल, अंशुल पांडे, वंश भट्ट, अभिषेक कुलियाल, मानस डबराल, शिवम दिक्षित, ज्योतिष कर्मकांड के लिए अभियांशु रयाल, आचार्य सतीश घड़ियाल, रामचंद्र को सम्मानित किया गया। मौके पर कथा वाचक आचार्य दीपक बधानी महाराज, गजेंद्र कंडियाल, राजेश कुमार थपलियाल, आसाराम व्यास, विशाल मणि पैन्यूली, गुरु प्रसाद बिजल्वाण, शिव प्रसाद कुकरेती, अशोक कुमार अरोड़ा, राजीव शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, कैलाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संपत्ति की मारपीट में क्रास मुकदमा दर्ज
Next: अल्मोड़ा: अनुबंध पत्र पर संविदा कर्मचारियों व शिक्षकों ने जताई नाराजगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.