Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के 36 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के 36 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

AltnewsUttarakhand 07/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें कृमि संक्रमण से बचाने के लिए कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर इसकी शुरूआत की जाएगी। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि इसके तहत प्रदेश में एक से लेकर 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के 36 लाख से अधिक बच्चों, किशोरों और किशोरियों को यह दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दिए गए हैं। डॉ रावत ने बताया कि राज्य में बच्चों को हर साल पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाती है और यह अभियान बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक बन रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को दवा खाने से वंचित रहने वाले बच्चों के लिए 16 अप्रैल को मॉप अप राउंड भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्रों का होगा स्वागत
Next: गैंगस्टर बूटा सिंह 76.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.