Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के अवनी, आश्रय ने बैडमिंडन में जीता रजत
  • देहरादून

उत्तराखंड के अवनी, आश्रय ने बैडमिंडन में जीता रजत

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। असम में आयोजित योनेक्स सनराइज सब जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता में देहरादून की अवनी मरखलोगा और आश्रय अग्रवाल ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अवनी मखलोगा ने बालिका एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में असम की एनिका बुरागोईन को 21-11, 21-10, सेमीफाइनल में कर्नाटक की महीता सुरीसेही को 21-14, 21-16 के अंतर से शिकस्त दी। फाइनल में अवनी को असम की बेदागनी गोगोई से 16-21, 15-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बालक युगल वर्ग में उत्तराखंड के आश्रय और हरियाणा के जयेश की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में मणिपुर के मयानगलमबम, यानबा की जोड़ी को 24-22, 21-14 के अंतर, सेमीफाइनल में असम के शियानदीप और भार्गव की जोड़ी को 21-18, 18-21,21-17 के अंतर से हराया। लेकिन फाइनल में उन्हें असम के हर्षित, राईहान की जोड़ी से 19-21,19-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अवनी और आश्रय के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक और संघ के सदस्यों ने हर्ष जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाई वोल्टेज से कई घरों में उपकरण फुंके
Next: पुरानी पेंशन बहाली महारैली की तैयारी में जुटे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.