Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तीन दिन मौसम खराब रहने का यलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तीन दिन मौसम खराब रहने का यलो अलर्ट जारी

AltnewsUttarakhand 07/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को करेगा प्रभावित

देहरादून(आरएनएस)।  एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम करवट लेगा।आईएमडी  के अनुसार, 9 से 11 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इसको लेकर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तीन दिन मौसम खराब रहने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके बाद 9 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भी आंधी चल सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 9 से 11 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और 10 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट ओले भी पड़ सकते हैं। 7 से 10 अप्रैल के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए:  मुख्यमंत्री
Next: 8 अप्रैल को छात्रों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजोल की गोली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.