Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार पहुंचा 3.78 लाख करोड़ रुपये पार
  • देहरादून

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार पहुंचा 3.78 लाख करोड़ रुपये पार

AltnewsUttarakhand 15/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड आर्थिक मोर्चे पर एक बार फिर से बड़ी छलांग लगाता नजर आ रहा है। वर्ष 2024-25 के सकल घरेलू उत्पाद के प्रथम अनंतिम अनुमानों में राज्य की अर्थव्यवस्था के आकार में 13.78 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। अर्थव्यवस्था का आकार 332.99 हजार करेाड़ से बढ़कर 378.24 हजार करोड़ रुपये बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही राज्य में प्रतिव्यक्ति आय में भी सालाना 27 हजार 886 रुपये की वृद्धि पाई गई है। वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 2.46 लाख रुपये थी, वो वर्ष 2024-25 में 2.74 रुपये से ज्यादा अनुमानित है। शनिवार को प्रमुख सचिव-नियोजन आर. मीनाक्षीसुंदरम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेस कर आर्थिक सर्वेक्षण के कुछ अंशों को साझा किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण को विधानसभा टेबल किया जाना है। विस में टेबल होने के बाद इसे विस्तृत रूप से जारी किया जाएगा। यह अनंतिम आंकड़े हैं। इनमें आगे नए संशोधन भी हो सकते हैं। इस दौरान निदेशक-अर्थ संख्या सुशील कुमार, उप निदेशक दिनेश बडोनी आदि भी मौजूद रहे।

 प्रति व्यक्ति आय में 27,886 रुपये का इजाफा
देहरादून(आरएनएस)। राज्य की प्रति व्यक्ति आय का ग्राफ भी इजाफे की ओर है। प्रमुख सचिव के अनुसार उत्तराखंड की प्रति आय राष्ट्रीय औसत के लिहाज से काफी अधिक है। जहां वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय दो लाख 46 हजार 178 रुपये सालाना थी। वहीं वर्ष 2024-25 में यह दो लाख 74 हजार 064 रुपये आंकी गई है। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय स्तर पर इस अवधि में यह राशि 1.84 लाख रुपये से बढ़कर दो लाख रुपये से कुछ ज्यादा हुई है। मालूम हो कि वर्ष 2011-12 में राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय एक लाख 314 रुपये थी।

दो साल में 9.31 लाख को मिला रोजगार
प्रमुख सचिव ने बताया कि दो साल की अवधि में राज्य में रोजगार की स्थिति में सुधार आया है। वर्ष 2022 में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का वर्क फोर्स पार्टिसिपेशन 48.7 प्रतिशत था। जो वर्ष 2024 में बढ़कर 58.1 प्रतिशत हो गया। इस अवधि में 9.31 लाख नए लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। रोजगार के यह अवसर विनिर्माण क्षेत्र में अधिक रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बिल में तीन से चार फीसदी तक छूट
Next: प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका : महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.