Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में साढ़े तीन लाख कर्मचारी, पेंशनर्स को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में साढ़े तीन लाख कर्मचारी, पेंशनर्स को बड़ी राहत

AltnewsUttarakhand 28/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रितों के कैशलेस इलाज की बाधा दूर हो गई है। कैबिनेट ने अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को 75 करोड़ देने पर मुहर लगा दी है। इससे लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों के कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सचिव गोपन शैलेश बगोली ने सचिवालय मीडिया सेंटर में मीडिया ब्रीफिंग करते हुए बताया कि कैबिनेट ने गोल्डन कार्ड योजना के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने व अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को 75 करोड़ रुपए लोन के रूप में देने की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि इस राशि से अस्पतालों का बकाया चुकाया जाएगा जिससे अस्पतालों में गोल्डन कार्ड के तहत इलाज सामान्य रूप से किया जा सकेगा। प्राधिकरण को यह राशि लोन के रूप में दी जाएगी जिसे वह बाद में सरकार को चुकाएगा। — प्राइवेट अस्पतालों में फिर मिलने लगेगा इलाज गोल्डन कार्ड योजना में बकाया बढ़ने की वजह से राज्य व राज्य के बाहर के कई प्राइवेट अस्पतालों ने मरीजों का इलाज करना बंद कर दिया था। इस वजह से कर्मचारियों ने भारी नाराजगी थी। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से योजना को ठीक से संचालित करने की मांग कर रहे थे। अब कैबिनेट के इस फैसले से हिमालयन हॉस्पीटल, महंग इंद्रेश अस्पताल, ग्राफिक ऐरा अस्पताल, कैलाश आदि अस्पतालों में इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित
Next: छात्रवृत्ति घोटाले के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.