Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड ने 22 साल बाद बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड ने 22 साल बाद बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

AltnewsUttarakhand 13/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड का बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल का सूखा 22 साल बाद खत्म हो गया है। बरेली में हुई एलीट मेन्स नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के नरेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता है, इसके अलावा हर्षवर्धन जोशी और सुमित कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया ने बताया कि बरेली की इनवर्टीज यूनिवर्सिटी में छह जनवरी से 13 जनवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि नरेंद्र भारतीय सेना के जवान हैं और देहरादून में तैनात हैं। उन्होंने सुपर हैवी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं पिथौरागढ़ के हर्षवर्धन जोशी ने 66.05 किग्रा भारवर्ग और काशीपुर के समित कुमार ने 75 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। खोलिया ने बताया कि बॉक्सिंग में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन 2023 के बाद कोई भी खिलाड़ी नेशनल लेबल पर गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया था। राष्ट्रीय खेलों से पहले उत्तराखंड के लिए यह बड़ी खबर है। उन्होंने बताया कि 28 से शुरू हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में नरेंद्र, हर्षवर्धन और सुमित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ियों से नेशनल गेम्स में भी पदक की उम्मीद है। खिलाड़ियों की सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, मुखर्जी निर्वाण, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, सचिव डीके सिंह, डा. डीपी भट्ट, डीएस रावत, दुर्गा थापा ने हर्ष जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक ने सिक्योरिटी गार्ड पर तानी पिस्टल, मुकदमा
Next: पर्यटन निगमों के कर्मचारियों को मिले समान काम का समान वेतन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.