Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहने पर पूर्व सैनिकों में उबाल, अखिलेश यादव का पुतला फूंका
  • देहरादून

उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहने पर पूर्व सैनिकों में उबाल, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहे जाने के कथित बयान को लेकर पछवादून में पूर्व सैनिकों ने विरोध जताया। पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पछवादून के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा के नेतृत्व में अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे उत्तराखंड के लोगों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने अखिलेश यादव से प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि उत्तराखंडवासियों के लिए घुसपैठिया जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और बयानों के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था और बाद में अलग राज्य बना। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में प्रदेश के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी राज्य के नागरिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी से बचना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने मांग की कि अखिलेश यादव अपने बयान को लेकर उत्तराखंड की जनता के सामने अपना पक्ष रखें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने केंद्र सरकार से भी मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कैप्टन भीम सिंह, समरजीत पठानिया, कुलदीप चंदेल, कैलाश डोबरियाल, सुरेश कुमार, प्रवीण डोगरा, आरएस नेगी, देवेंद्र रावत, ओमप्रकाश राणा, गढ़वाल सभा अध्यक्ष रोशन नेगी और नीरज ठाकुर शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्वारब में सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, घाटी की ओर का काम पूरा
Next: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.