Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद
  • देहरादून

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

AltnewsUttarakhand 21/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   सेलाकुई पुलिस ने पश्चिमी यूपी के शातिर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तेरह बाइकें बरामद की गई है। आरोपियों ने यह बाइकें देहरादून और हरिद्वार जिले से चुराई थी और दूसरे राज्यों में बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने बताया कि महेंद्र सिंह, निवासी बड़ा भाऊवाला थाना सेलाकुई ने 17 मार्च को अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। जिसके के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर थानास्तर पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी फुटेजों से मिले संदिग्धों के हुलिए की जानकारी जुटाकर स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके बाद घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वाहन चोर गिरोह के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों शोभित राज पुत्र रमेश राज, निवासी ग्राम देहरा अजीतपुर, थाना पंचगामा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश हाल निवासी अटक फॉर्म कैंचीवाला सेलाकुई और गीतम सिंह राजपूत पुत्र पति सिंह राजपूत, निवासी ग्राम मंडपुरा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश को चेकिंग के दौरान इंडस्ट्रीयल एरिया सेलाकुई से चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने उनके द्वारा देहरादून और हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों से अन्य दोपहिया वाहनों को चोरी करने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर कैंचीवाला क्षेत्र में एक खाली स्थान में बनी झाडियों से कुल 12 अन्य दोपहिया वाहन बरामद किए। बरामद बाइकों में एक थाना सहसपुर क्षेत्र, जबकि एक भगवानपुर हरिद्वार से चुराई गई थी। बताया कि शेष वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की बस अड्डे से होकर चलेंगी अब दो वोल्वो
Next: चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन बंद करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा ज्ञापन 

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.