Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय का सत्रारम्भ
  • हरिद्वार

वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय का सत्रारम्भ

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ यज्ञ से किया गया। इस अवसर पर समविश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित लाल माता यज्ञशाला मे कुलपति प्रो. हेमलता के. की अध्यक्षता मे यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्रों को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. हेमलता के. ने कहा कि हम सभी समविश्विविधालय के नये सत्र का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से कर रहे है। गुरुकुल कांगड़ी अपनी वैदिक शिक्षा पद्धति के लिए समूची दुनिया मे अपनी विशेष पहचान रखता है। हम सभी को मिलकर समविश्विविधालय को शिक्षा के क्षेत्र मे उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए मिलकर कार्य करना है।इस अवसर पर मै आप सभी को शुभकामनाएं देती हूँ।
समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मे अपनी विशेष पहचान रखता है।यहां के छात्रों ने विश्व पटल पर अपनी विशेष पहचान स्थापित की है। सीमित संसाधनों के चलते शिक्षा के क्षेत्र मे निरंतर अग्रसर है इसके लिए सभी शिक्षक व कर्मचारी बधाई के पात्र है।हम सभी को मिलकर विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए कार्य करना है। शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र मे आप सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर प्रो एल पी पुरोहित, प्रो राकेश जैन, प्रो नवनीत, प्रो देवेन्द्र गुप्ता, प्रो सत्यदेव निगमालन्कार , प्रो मुकेश, प्रो रामप्रकाश वर्णी, प्रो वी के सिंह, प्रो सुरेखा राणा, डॉ सुयश भारद्वाज, डॉ बिंदु मलिक, डॉ महेंद्र अग्रवाल, प्रो विवेक कुमार, रविकांत शर्मा, डॉ राजकुमार भाटिया, डॉ हिमांशु पंडित, प्रो कर्मजीत भाटिया, डॉ वेदव्रत, डॉ संदीप, डॉ. उधम सिंह, रमेश, रविकांत शर्मा, वीरेन्द्र पटवाल, डॉ बिंदु मलिक, डॉ बबीता, डॉ सुनीता, डॉ सीमा शर्मा, डॉ विपुल भट्ट, डॉ दिलीप कुशवाहा, डॉ विपन, डॉ संगीता मदान, डॉ रोशन लाल, कुलभूषण शर्मा, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ पूनम पैनुली, डॉ राकेश भूटियानी, डॉ अनिल डंगवाल, डॉ दीपक, डॉ भारत वेदालंकार, डॉ अश्वनी जांगडा, डॉ विपिन कुमार शर्मा, प्रो बिंदु अरोड़ा, डॉ विनोद कुमार, डॉ अजेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टिहरी में खाड़ी के पास कांवड़ यात्रियों का वाहन दुघर्टनाग्रस्त, तीन कांवड़ यात्रियों की मृत्यु
Next: घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.