Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाजपेयी सभी राजनैतिक दलों के आदर्श और प्रेरणाश्रोत: गणेश जोशी
  • देहरादून

वाजपेयी सभी राजनैतिक दलों के आदर्श और प्रेरणाश्रोत: गणेश जोशी

AltnewsUttarakhand 25/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट डाकरा स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी को सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वाजपेयी अजातशत्रु थे। उनका उत्तराखंड से गहरा नाता रहा। दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो, इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल बिहारी वाजपेयी की रही। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल बिहारी वाजपेयी की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। गोष्ठी को मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल महामंत्री प्रभा, वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस परिहार, देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष मनोज छेत्री, योगाचार्य विपिन जोशी, मेघा भट्ट, विष्णु प्रसाद, निर्मला भट्ट, अनुराग, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, उषा शाही, सारिका खत्री आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति निकाय चुनावों में दावेदारी करेगी
Next: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर बुजुर्ग से 13.50 लाख हड़पे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.