Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन्यजीव संस्थान से लौट रही शोधार्थी से मोबाइल झपटा
  • देहरादून

वन्यजीव संस्थान से लौट रही शोधार्थी से मोबाइल झपटा

AltnewsUttarakhand 14/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर में बाइक सवार बदमाशों ने ऑफिस से घर लौट रही भारतीय वन्य जीव संस्थान की शोधार्थी का मोबाइल छीन लिया। गनीमत रही की छीनाझपटी में महिला चोटिल नहीं हुईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि योगिता निवासी नियर धौबी चौक पार्क पटेलनगर ने तहरीर दी कि वो भारतीय वन्य जीव संस्थान चंद्रबनी में रिसर्चर हैं। गुरुवार देरशाम वो ऑफिस से घर लौट रहीं थी। मोबाइल उनके हाथ पर ही था। इस दौरान धौबी चौक से करीब 100 मीटर पहले पीछे से आ रही रही एक बाइक उनके समीप रुकी और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने शेर माचाया लेकिन बाइक सवार युवक फरार हो गए। छीनझपटी में महिला सड़क पर गिरने से बाल बाल बची। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो युवक संदिग्ध पाए गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें दून में कुछ समय से इस प्रकार की वारदातें हो रही हैं। हाल ही में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला वनकर्मी के गले से सोने की चेन झपट ली थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सनातन विरोध पर विदेशी ताकतों के हाथों खेल रही कांग्रेस: जोशी
Next: दर्द निवारण की आधुनिक तकनीक पर मंथन शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.