Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वेतन न मिलने से नाराज दैनिक वन श्रमिकों ने आंदोलन को चेताया
  • देहरादून

वेतन न मिलने से नाराज दैनिक वन श्रमिकों ने आंदोलन को चेताया

AltnewsUttarakhand 18/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के अंतर्गत विभिन्न रेंजों में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को तीन साल से वेतन नहीं मिल पाया है। आक्रोशित श्रमिकों ने प्रभागीय वनाधिकारी कालसी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि अगर 12 दिन के अंदर समस्त श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो सभी श्रमिक प्रधान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन में दैनिक श्रमिकों ने कहा कि उन्हें वर्ष 2022 से उन्हें वेतन नहीं मिला है। जिससे श्रमिकों को परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहा कि इस संबंध में कई बार लिखित और मौखिक रूप से आग्रह किया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 12 दिन के अंदर उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह प्रधान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। कहा कि अगर इस दौरान किसी श्रमिक के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में गंभीर दास, राजेश, दौलत सिंह, मोहनदास, सोमपाल, सलीम,ओमपाल, श्यामू, वीर सिंह, रेणू देवी, पदमा, करम, छुमा देवी, राशिद, राजू थापा सहित समस्त दैनिक फील्ड श्रमिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में वायरल वीडियो में केस दर्ज
Next: किशोरी का पीछा करने वाले को तीन माह की सजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.