Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वेतन नहीं मिलने से नाराज वन कर्मियों ने दिया धरना
  • देहरादून

वेतन नहीं मिलने से नाराज वन कर्मियों ने दिया धरना

AltnewsUttarakhand 15/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी में तैनात दैनिक भोगी कर्मियों को पिछले 22 माह से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। उनका आरोप है कि अधिकारी दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की उपेक्षा कर रहे हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बबलू कुंवर ने कहा कि 22 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार के पालन पोषण की समस्या पैदा हो गई है। स्कूल में फीस जमा नहीं होने से स्कूल प्रबंधन उनके बच्चों को परीक्षा में शामिल करने से मना कर रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वेतन भोगी कर्मी किराये के आवास में रहते हैं। लंबे समय से किराया नहीं देने से उन पर मकान खाली करने का दबाव भी बन रहा है। कर्मचारियों के परिवारों के सामने सड़क पर आने की नौबत आ गई है। कई कर्मचारियों के घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की सुनवाई किसी भी स्तर पर नहीं हो रही है। कहा कि अधिकारियों की उपेक्षा से परेशान होकर दैनिक कर्मियों ने आंदोलन की राह चुनी है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें उचित आश्वासन और भुगतान नहीं मिलता तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। कर्मियों ने विभाग को चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं मिलने की स्थिति में वे हड़ताल पर ही रहेंगे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में कर्मचारी संघ के सचिव दीपक असवाल, गंभीर दास, दौलत सिंह, केशर नेगी, आनंद, करन, मोहन दास, राजू थापा, रेणू, पदमा, शीला देवी, मनोज, सोमपाल, ओमपाल, सतीश, मनोज कुमार, गोपाल आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं पांच मार्च से, रिजल्ट 11 अप्रैल को
Next: अल्मोड़ा: गांजा तस्करी में 11 वर्ष की सजा, 1 लाख का जुर्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.