Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दे ठग लिए 3.95 लाख
  • देहरादून

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दे ठग लिए 3.95 लाख

AltnewsUttarakhand 03/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    विदेश भेजने का झांसा देकर कबूतरबाज ने 3.95 लाख रुपये ठग लिए। रकम वर्ष 2019 में ली गई। आरोपी ने बल्लीवाला क्षेत्र में ऑफिस खोला हुआ था। मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से रकम हड़पने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमानी पत्नी आशुतोष दानी निवासी सिताबपुर देवी रोड, कोटद्वार ने तहरीर दी। हिमानी के अनुसार, उनके भाई विमल नेगी की पहचान मनोज नेगी के जरिए विभाष चंद्र जखमोला से हुई थी। वह अनुराग चौक, बल्लीवाला में उडांता एकेडमी संचालित करता था। पिछले काफी समय से ऑफिस बंद कर फरार है। आरोप है कि वर्ष 2018 में विभाष चंद्र ने विमल नेगी को मर्चेंट नेवी में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। विभाष ने पहले उसे 10 दिन की ट्रेनिंग करवाई और फिर विदेश भेजने के नाम पर 3,95,000 रुपये की मांग की। वर्ष 2019 में अप्रैल और जून महीने में विमल नेगी के पिता ने विभाष चंद्र को चेक और बैंक ट्रांसफर के जरिए रकम दी। विभाष चंद्र ने विमल को विदेश नहीं भेजा। उसे गोवा और मुंबई में दो महीने तक रखा। वहां भी विमल अपने खुद के खर्चे पर रहा। 2022 तक विभाष ने विमल से संपर्क बनाए रखा। लेकिन उसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया और पैसे भी वापस नहीं किए। आरोप है कि तीन जून 2024 को विभाष चंद्र ने पीड़ित के पिता को फोन कर धमकी दी और कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगा और जो करना है, कर लें। बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि तहरीर पर आरोपी विभाष चंद्र जखमोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों के दौरान अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद
Next: सरकारी नौकरी वालों को होगा नए बजट से फायदा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.