Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • बांध प्रभावित 8 नवंबर तक लिखित में दें समस्याएं: किशोर
  • टिहरी

बांध प्रभावित 8 नवंबर तक लिखित में दें समस्याएं: किशोर

AltnewsUttarakhand 02/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों और विस्थापितों की समस्याओं को लेकर 14 नवंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। कहा कि बांध प्रभावित 8 नवंबर तक अपनी समस्या को लिखित में पुनर्वास निदेशालय में जमा कराएं। साथ ही बैठक में समस्याओं का निराकरण किया जा सके। शनिवार को विधायक किशोर उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि टिहरी बांध प्रभावितों और विस्थापितों की कई समस्याएं अभी भी लंबित है। प्रभावित समस्याओं के निराकरण के लिए भटके न इसके लिए उन्होंने 14 नवंबर को बैठक आयोजित की गई है। जिसमें वह स्वयं उपस्थित रहकर प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। बताया कि बैठक में पुनर्वास निदेशक, टीएचडीसी, नगर पालिका से लेकर अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कहा कि जिन बांध प्रभावितों और विस्थापितों की समस्याएं लंबित है, वह 8 नवंबर तक पुनर्वास निदेशालय में अपना आवेदन पत्र लिखित में जमा करें। साथ ही इसकी प्राप्ति भी विभाग से जरूर लें। ताकि बैठक में समस्याओं का निराकरण किया जा सके। कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों,विस्थापितों का निशुल्क बिजली, पानी मिलना चाहिए। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। विधायक ने बताया कि नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की समस्या बनी हुई है। बंदर ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इसके समाधान के लिए भी 16 नवंबर को वन विभाग की बैठक बुलाई गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस भर्ती की आयु ना बढ़ी तो नौ को सीएम आवास कूच
Next: फिल्म अभिनेता राघव जुयाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.