Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकासनगर में जल्द बनाई जाएगी पार्किंग और चौराहों पर लगेंगे हाईमास्ट लाइट
  • देहरादून

विकासनगर में जल्द बनाई जाएगी पार्किंग और चौराहों पर लगेंगे हाईमास्ट लाइट

AltnewsUttarakhand 01/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   में जल्द ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। मंगलवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से इन प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। इसके साथ ही पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पारित किए गए। मंगलवार को नगर पालिका के समागार में पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में सबसे पहले पिछले बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में विकासनगर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग पर सभी सभासदों ने चर्चा कर नगर में एक पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि विकासनगर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। जिसके कारण आए दिन बाजार में जाम लगता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्किंग के लिए जगह तलाशी जाएगी। जिसके बाद सभी सभासदों ने भी पार्किंग के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इसके बाद सर्वसम्मति से तय किया गया कि जल्द ही एक जगह तलाश कर वहां पालिका पार्किंग बनाएगा। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भटट ने बताया कि इसके साथ ही बोर्ड बैठक में स्ट्रीट पोल, एलईडी लाइट और सफाई उपकरण खरीदने, समस्त वार्डों में फॉगिंग कराने, जिन वार्डों में सड़कों, नालियों के कार्य पूरे नहीं हुए हैं, उन सड़कों और नालियों का जल्द पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभसद पूजा राणा, सोनिया वर्मा, सबल सहरावत, लवलेश शर्मा, अंकित जोशी, सुमन काशव, सुमनलता, भारत कालड़ा, धर्मेद्र ठाकुर, पूनम तोमर, गंगा गुरुंग के साथ ही अवर अभियंता गुलाव पंवार, कर निरीक्षक मनोज कोहली, प्रधान लिपिक जगदीश लला, विनोद डिमरी, शिवकुमार, नवनीत गुप्ता, सुभाष आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय
Next: मोहर्रम के दृष्टिगत अल्मोड़ा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.