Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • विक्रम ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
  • हरिद्वार

विक्रम ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

AltnewsUttarakhand 13/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  बालावाली पुलिस चेकपोस्ट के नजदीक विक्रम टेंपो ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इनमे एक की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पत्नी ने खानपुर थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया है। थाना भोपा, मुजफ्फरनगर के गांव सिताबपुरी निवासी रामकुमार (30) पुत्र लालसिंह अपने चाचा जगत सिंह पुत्र गंभीर सिंह के साथ किसी काम से बिजनौर, उत्तर प्रदेश गए थे। बीती शाम उन्हें बाइक से बालावाली होते हुए घर लौटना था। बालावाली पुलिस चेकपोस्ट से थोड़ा आगे उनकी बाइक को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे एक विक्रम टेंपो ने दोनों को कुचल दिया। दूसरे राहगीरों ने उन्हें उठाकर लक्सर के अस्पताल भेजा। वहां से दोनों को गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें मेरठ ले गए, जहां इलाज के दौरान रामकुमार की मृत्यु हो गई, जबकि जगत सिंह गंभीर हालत में भर्ती है। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मृतक की पत्नी प्रीति ने खानपुर थाने में तहरीर दी। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मजबूरी में कम दाम पर गन्ना बेच रहे किसान
Next: पूजा से रोकने पर मारपीट में हुआ मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.