Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे कर दबाई जा रही आवाज: हरीश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे कर दबाई जा रही आवाज: हरीश

AltnewsUttarakhand 11/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के निवर्तमान अध्यक्ष माधव अग्रवाल, मुरलीधर शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर सरकार द्वारा गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर किए जाने पर विरोध जताया। अपने देहरादून स्थित आवास में सोमवार को मौन उपवास रख सरकार पर हमला बोला।
उपवास शुरू करने से पहले हरीश रावत ने कहा कि भाजपा अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर रही है। राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ एक नया अस्त्र उपयोग में लिया जा रहा है। जो अधिकार पहले पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारियों को ऐसे अपराधियों जो समाज के विरुद्ध निरंतर अपराधिक कृत्य करते रहते थे, उनके खिलाफ प्रयोग करने के लिए दिया गया था। उसका दुरुपयोग अब राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रहा है।
कहा भाजपा और उनकी सरकारें देश में लोकतंत्र के ध्वजवाहक विपक्ष को किस तरीके से रौंदने में लगी हुई हैं, इसका ज्वलंत उदाहरण उत्तराखंड में दिखाई दे रहा है। यदि कोई सक्रिय कांग्रेसी है तो उनको कई तरीके से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवसाय पर हमला हो रहा है। उनके रिश्तेदार, यदि सरकारी नौकरियों पर हैं, तो उनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन तेज करने का आह्वान किया।
इस दौरान ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, बीएस पयाल, शैलेन्द्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, रुकम पोखरियाल, आदेश तोमर, अनीश, कृष्ण बिष्ट, मुरली शर्मा, रामदास, हुकम सिंह, अमित झा, दर्शन रावत, श्याम सिंह चौहान, आनंद महरा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फर्जी वसीयत से दुकान अपने नाम कराने को आवेदन करने के आरोपी पर केस
Next: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में किशोर पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.