Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विस अध्यक्ष ने की महासू देवता मंदिर हनोल में पूजा अर्चना
  • देहरादून

विस अध्यक्ष ने की महासू देवता मंदिर हनोल में पूजा अर्चना

AltnewsUttarakhand 22/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचकर देवता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूरा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी देहरादून से वाया मीनस होते सड़क मार्ग से हनोल पहुंचीं। हरिपुर-मीनस सड़क की दशा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मंदिर समिति सचिव मोहनलाल सेमवाल ने विधानसभा अध्यक्ष से हनोल मास्टर प्लान और त्यूणी-मोरी-पुरोला मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की। उन्होंने मास्टर प्लान में स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा सरकार उत्तराखंड को आध्यात्मिक सांस्कृतिक डेस्टिनेशन के रूप मे स्थापित कर रही है। उत्तराखंड देव भूमि को धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने में केंद्र सरकार का विशेष सहयोग मिल रहा है। महासू देवता न्याय के प्रतीक हैं। यह दो प्रदेशों का समागम स्थल है। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय दूनगिरी पुरोला के छात्रों ने भी विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में मुलाकात की। इस अवसर नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा, मंदिर समिति सचिव मोहनलाल सेमवाल, पुजारी हरीश चन्द्र नौटियाल, प्रबंधन नरेंद्र नौटियाल, विक्रम सिंह, विनोद जोशी, राजस्व उप निरीक्षक विशाल खत्री, सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, थाना अध्यक्ष आशीष रवियान आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो मंजिला छानी में लगी आग, 16 पशु जिंदा जले
Next: धामी सरकार ने दी दन्त चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.