Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • विधानसभा अध्यक्ष ने नौटी में आयोजित मोडवी महोत्सव में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चमोली

विधानसभा अध्यक्ष ने नौटी में आयोजित मोडवी महोत्सव में किया प्रतिभाग

AltnewsUttarakhand 09/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


चमोली(आरएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने सोमवार को कर्णप्रयाग विकासखंड के नौटी गांव में चल रहे उफराईं देवी मोडवी महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उफराईं देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हम सब को अपने रीति, रिवाज और परंमपराओं को साथ लेकर आगे बढना होगा और नई पीढ़ी को अपने रीति रिवाजों के बारे में बताना होगा। कहा कि हर परिवार में माता ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है। घर से शुरू हुई अच्छी शिक्षा और संस्कार से ही एक अच्छे समाज का निर्माण होता है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सशक्त महिलाओं का प्रदेश है। हमें अपनी ताकत पहचानने और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को मोडवी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नौटी में दस दिनों तक चलने वाले उफराईं देवी मोडवी महोत्सव का आयोजन 14 साल बाद किया जा रहा है। मोडवी ध्याणयों का पर्व है। नौटी में देवी भूम्याल के रूप में पूजी जाती है और मोडवी में देवी को प्रसाद स्वरूप चेसू भात का भोग लगाया जाता है।
इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, पूर्व प्रधान रीना नौटियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पार्टनरशिप कंपनी में धोखाधड़ी में तीन पर मुकदमा
Next: पिंक वेंडिंग जोन को लेकर महिला व्यापारियों ने दिया नगर निगम में धरना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.