Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा की आचार समिति करेगी सदन में अभद्रता मामले की जांच
  • देहरादून

विधानसभा की आचार समिति करेगी सदन में अभद्रता मामले की जांच

AltnewsUttarakhand 19/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  बजट सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सदन में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रश्नकाल में एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष की महिला विधायकों ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कांग्रेस विधायक के व्यवहार की निंदा कर सार्वजनिक माफी की मांग उठाई। इस पर विपक्ष बिफर गया और संसदीय कार्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने बड़ी मुश्किल से यह मामला शांत कराया। उन्होंने कहा कि इस मामले को विधानसभा की आचारण समिति को भेजा जाएगा। प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा विधायक रेणु बिष्ट और आशा नौटियाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए सदन में कांग्रेस विधायक के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि विधायक को अपने व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। महिला विधायकों के समर्थन में भाजपा के अधिकांश विधायक खड़े हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
इस पर विपक्ष के विधायकों ने भी सदन में खड़े होकर मंगलवार की घटना के लिए संसदीय कार्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया और उनसे माफी की मांग की। सदन में करीब 10 मिनट तक इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने भी संसदीय कार्यमंत्री पर आरोप लगाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भूमि कानून पर उत्तराखंड कैबिनेट की मुहर,  त्रिवेंद्र सरकार के भू कानून किए निरस्त
Next: उत्तराखंड में बाहर वाले नहीं खरीद पाएंगे जमीन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.