Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विश्व सदभावना के लिए निकाली कलश यात्रा
  • देहरादून

विश्व सदभावना के लिए निकाली कलश यात्रा

AltnewsUttarakhand 23/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। शिव मंदिर प्रबंध समिति धर्मपुर की ओर से शुक्रवार को विश्व सदभावना के लिए कलश और शोभा यात्रा निकाली गई। दुर्गावाहिनी की 21 स्कूटी सवार मातृशक्ति ने शोभायात्रा की अगुवाई की। मंदिर से निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने धुड़सवारों को मंदिर का ध्वज देकर, झंडा लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। 21 स्कूटी सवार दुर्गावाहिनी की युवतियों ने झांसी की रानी बनकर यात्रा की अगुवाई की। इसके बार 31 बाइक सवार शिवभक्त धर्मध्वज लेकर चले। इनके पीछे गणेश महाराज की झांकी, रामेश्वरम का पूजन करते हुए राम-लक्ष्मण, जामवंत, हनुमान, ऋषि, वानर सेना चली। माता द्वारा महिषासुर का संहार की झांकी ने सभी का ध्यान खींचा। गुजराती परिवेश में महिलाओं ने सुंदर डांडिया नृत्य किया। इसके अलावा राम दरबार की झांकी, हनुमान जी का राम नाम में मगन नृत्य, श्री कृष्ण- रुकमणी, सुदामा का सत्कार की झांकी थी। शिव बारात में भूत-पिशाच, ऋषि-मुनि, नारद, नंदी, ब्रहमा, विष्णु, राजा महाराजा, ढोल नगाड़े बजाते हुए नाच रहे थे। शोभायात्रा में 208 कलश धारक महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर व्यास महाराज, श्री म‌द्भागवत महापुराण मंदिर के प्रधान देवेंद्र अग्रवाल, उप प्रधान आत्माराम शर्मा आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: होटल की लीज में पार्टनर बनाने का झांसा देकर आठ लाख ठगे
Next: रवि बडोला हत्याकांड के सूत्रधार सोनू भारद्वाज पर एक और केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.