Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वेडिंग प्वांइट फार्म हाउस एसोसिएशन ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर जताई आपत्ति
  • देहरादून

वेडिंग प्वांइट फार्म हाउस एसोसिएशन ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर जताई आपत्ति

AltnewsUttarakhand 27/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून वेडिंग प्वांइट व फार्म हाउस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर ट्रेड लाइसेंस शुल्क के प्रस्ताव को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। एसोसिएशन के संरक्षक अनिल चड्ढा ने कहा कि वेडिंग प्वांइट के रख रखाव पर काफी ज्यादा राशि खर्च होती है। उन्होंने कहा कि एक साल में औसतन एक विवाह स्थल पर 35 से 40 शादियां होती हैं। कभी घाटा भी होता है। उन्होंने कहा कि विवाह स्थलों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव निरस्त होना चाहिए। अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही एमडीडीए देहरादून जैसे कुछ प्राधिकरणों को भवन मानदंडों के अनुसार नियोजित पार्किंग स्थल के लिए अधिकृत किया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण को होटल, रेस्तरां और विवाह स्थलों से उपलब्ध करवाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर कोई उचित निर्णय ले। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद निगम लाइसेंस शुल्क को लेकर जल्द उचित निर्णय लेगा। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि जल्द निगम व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगा। ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लेकर अब तक विभिन्न व्यापारी संगठनों ने आपत्ति दर्ज करवाई गई है। निगम में 31 मई तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान अध्यक्ष अमित रमोला, कार्यकारी अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह रावत, सचिव आलोक मित्तल, कोषाध्यक्ष एसएल खंडूरी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा नियमावाली में बदलाव की तैयारी के खिलाफ पटवारी संघ करेगा हड़ताल
Next: फोरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम के संचालन को लेकर विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.