Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर बर्फबारी का आनंद लेने चकराता पहुंचे पर्यटक
  • देहरादून

वीकेंड पर बर्फबारी का आनंद लेने चकराता पहुंचे पर्यटक

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   चकराता क्षेत्र के लोखंडी और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ का दीदार करने के लिए चकराता पहुंचे। रविवार की छुट्टी के चलते काफी पर्यटक चकराता पहुंचे। कारोबार में तेजी से रेस्टोरेंट और होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटकों के वाहनों के दबाव से लोखंडी रोड पर पूरा दिन जाम लगता रहा। शनिवार को चकराता के लोखंडी में बर्फ पड़ने की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। बड़ी संख्या में पर्यटक बिना बुकिंग कराए ही पहुंच गए। लेकिन दोपहर तक ही क्षेत्र के अधिकांश होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे पैक हो जाने से देर रात तक पर्यटक कमरों की तलाश में घूमते नजर आए। रात को कमरे नहीं मिलने पर कई लोग वापस लौटे और कई पर्यटकों को कड़ाके की सर्दी के बीच अपने वाहनों में सोना पड़ा। कई होटल मालिकों ने पर्यटकों की अपने स्टाफ रूम तक में ठहरने की व्यवस्था की। छोटे बच्चों के साथ पहुंचे कई पर्यटकों को लोखंडी, चकराता, कोटी, पुरोड़ी आदि क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों में ठहराया।
टूरिस्ट डेवलपमेंट एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार ने बताया कि देर शाम तक क्षेत्र के सभी होटल पैक हो गए थे। कहा कि कनासर में वन विभाग ने टेंट लगाए हुए हैं और कॉटेज बनाये हुए हैं। इतनी भीड़ होने के बाद भी उन्होंने कॉटेज और टेंट पर्यटकों को उपलब्ध नहीं कराये और लोगों को सड़कों पर ठंड में अपने वाहनों में सोना पड़ा। कई पर्यटक देर रात मजबूरी में रिस्क उठा अपने वाहन वापस लेकर विकासनगर और देहरादून गए। रविवार को चकराता का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: औली में होंगी स्कीइंग की विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएं : अनिल बलूनी
Next: गर्भवती समेत तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.