Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डब्ल्यूआईआई क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी, आरोपी फरार
  • देहरादून

डब्ल्यूआईआई क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी, आरोपी फरार

AltnewsUttarakhand 07/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चंद्रबनी में डब्ल्यूआईआई रोड स्थित मकान में दिन दहाड़े चोरी हो गई। मकान मालिक ने चोर को दौड़ते हुए देखा। पीछा कर उससे गहनों से भरा बैग छीन लिया। कुछ सामान चोर लेकर गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी चोर की तलाश कर रही है। राजीव दत्ता का मकान पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में डब्ल्यूआईआई रोड पर है। बीते शनिवार को सुबह 11 बजे वह घर अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल गए। दोपहर करीब 12.20 बजे वापस लौटे। इस दौरान देखा तो घर के सामने एक अनजान व्यक्ति उनके घर में रखा बैग लेकर जा रहा था। उनके घर का गेट खुला हुआ था। उन्होंने आरोपी को आवाज लगाई। वह कुछ दूरी पर बाइक लिए खड़े अपने दूसरे साथी की बाइक पर बैठा। दोनों ने बाइक दौड़ा दी। आरोपियों के फरार होने से पहले राजीव दत्ता ने उनसे बैग छीन लिया। खोलकर देखा तो बैग में उनकी पत्नी के गहने और कुछ नगदी थी। संभावना है कि कुछ अन्य सामान वह अपने साथ ले गए होंगे। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि आरोपियों खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा: धस्माना
Next: मैकेनिक को जमीन दिलाने की डील कर तीन लाख रुपये ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.