Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • 24 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिजनों ने लगाई गुहार
  • उत्तरकाशी

24 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिजनों ने लगाई गुहार

AltnewsUttarakhand 24/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के समीप हुए भूस्खलन हादसे के बाद से लापता लोगों की तलाश में घटनास्थल पर रेस्क्यू पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से जारी है। मंगलवार सुबह जानकीचट्टी में लापता श्रद्धालुओं के परिजन यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल से मिले और घटनास्थल पर जाने की गुहार लगाई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रोके गए परिजनों को विधायक के हस्तक्षेप के बाद घटनास्थल तक जाने दिया गया। विधायक डोभाल ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन पूरी गंभीरता से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। सोमवार शाम को चार बजे हादसा होने के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई गई थी, जो कि रात दस बजे तक जारी रहा। इसके बाद फिर मंगलवार सुबह छह बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में लगातार जुटी हैं। इस बीच सुबह डीएम प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने राहत कार्यों में हाथ बंटाया। रेस्क्यू टीमें पिछले 24 घंटे से अधिक समय से मौके पर लापता की खोज में मलबा हटाने में लगी रही। इस बीच सुबह यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, एसपी सरिता डोबाल और सीओ जनक पंवार सहित कई अधिकारी मौके पर रेस्क्यू कार्य की निगरानी को पहुंचे। सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के पास भूस्खलन से कई श्रद्धालु मलबे में दब गए थे। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें एक 12 वर्षीय किशोरी शामिल है। एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया। दो अभी लापता बताए जा रहे हैं। डीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्ग पर रेस्क्यू रात तक पूरा हो सकता है। इस स्थिति में फिलहाल यमुनोत्री की यात्रा को रोका गया है। मंगलवार को किसी भी यात्री को पैदल मार्ग पर नहीं जाने दिया गया। जानकीचट्टी समेत कई सुरक्षित स्थानों को यात्रियों को ठहराया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर भड़के डीएम, कहा सुधरें, नहीं तो छोड़ें हरिद्वार
Next: पंचायत चुनाव रोक पर सुनवाई 25 जून को, हाईकोर्ट ने पूछा– अब इतनी जल्दी क्यों?

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.