Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल: यशपाल आर्य
  • हरिद्वार

प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल: यशपाल आर्य

AltnewsUttarakhand 11/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। सरकार हर स्तर पर फेल हो चुकी है। आपदा को लेकर पूरे प्रदेश में लोग परेशान हैं। सरकार का आपदा प्रबंधन किसी भी प्रकार से सफल नहीं हो पा रहा है। लोग देवभूमि का रुख करते हुए डर रहे हैं। सवालों से बचने के लिए सरकार ने विधानसभा के सत्र का समय मात्र दो दिन रखा है ताकि जनहित के मुद्दे सदन में न उठाए जा सकें, लेकिन कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सदन में जनता के मुद्दों को उठाएगी। यह बात यशपाल आर्य ने कही। रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रही है, जिसमें कानून व्यवस्था की पोल खुल रही है। महिलाओं पर अत्याचार और उनका विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा को लेकर सरकार के पास कोई योजना नहीं है। पूरे प्रदेश में आपदा से लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार का जो भी मुआवजा मानक है उसमें बदलाव की आवश्यकता है। लोगों को मिलने वाला मुआवजा बहुत कम है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के सवालों से बचने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर विधायक काजी निजामुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलीम अंसारी, रुड़की नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह पंवार, चौधरी इस्लाम, शारिक खान, डॉ शमशाद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेयजल के राजकीयकरण में देरी पर कर्मचारी नाराज
Next: कांग्रेस 100 वार्डों में करेगी जनसंवाद कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.