Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूथ कांग्रेस का केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

यूथ कांग्रेस का केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 21/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने कान्वेंट रोड तिराहे से ईडी कार्यालय के लिए कूच किया। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर पहले ही रोक दिया। कुछ देर बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से उन्हें छोड़ दिया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान भी शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकार ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। सरकार नहीं चाहती कि कोई बेरोजगारी, महंगाई की बात करे। जो इसकी बात करता है, उसके पीछे जांच एजेंसियां लगा दी जाती है, लेकिन कांग्रेस सरकार के इन हथकंडों से डरने वाली नहीं है। यूथ कांग्रेस प्रभारी शिवी चौहान ने कहा कि केन्द्रीय जांच एजेंसियों को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग किया जा है, इसे देश की जनता कभी नहीं भूलेगी और समय आने पर उसका जवाब जरूर देगी। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता एवं कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि इनका उपयोग राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए कहया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद बंटू ने कहा कि ईडी ने केंद्र सरकार के इशारे पर जिस तरह कांग्रेस नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है, उससे साफ है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स अपने विवेक नहीं, सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। प्रदर्शन में रितेश क्षेत्री, नवीन रमोला, अंशुल रावत, स्वाति नेगी, सौरभ मंमगाई, मोहित मेहता, सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रियांश छाबड़ा, सुमित लोहनी, सचिन चौधरी, नितिन चंचल, शुभम चौहान, स्वयं रावत, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, सिद्धार्थ शर्मा, आर्यन भंडारी, नितिन नेगी, सचिन चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोपिंग में फंसे खिलाड़ियों को मिलेगा पक्ष रखने का एक मौका
Next: महिला के कातिल के करीब पहुंची पुलिस, शीघ्र करेगी खुलासा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.