Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक की हत्या के मामले में तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

युवक की हत्या के मामले में तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  लंढौरा में गोली मार कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। भगवानपुर चंदनपुर निवासी नौशाद पुत्र कालू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को लंढौरा निवासी उसके साले ताजीम और इकराम पुत्र जाहिद पड़ोसी की कन्फैक्शनरी की दुकान पर खड़े हुए थे। उसी स्थान पर सन्नी व अंकुश उर्फ राझा निवासी मुंडलाना, विपुल उर्फ छोटा निवासी ब्रहमपुर जट खड़े हुए थे। किसी बात को लेकर इन लोगों की मेरे सालों के साथ कहासुनी हो गई। इस पर विपुल उर्फ छोटा तीन चार अन्य लोगों को लेकर मौके पर आ गया। आरोप है इन लोगों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से ताजीम पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही ताजीम जमीन पर गिर गया। अपने भाई को बचने के लिए इकराम आगे बढ़ा तो आरोपियों ने इकराम को भी गोली मार दी।
आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद ये लोग तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए इकराम ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। जबकि छोटे भाई ताजीम की हालत भी गंभीर बनी हुई है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शादी समारोह से किशोरी को उठा ले गया युवक
Next: महिला से मारपीट के मामले में 17 लोगों पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.