Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक को पिता-पुत्रों ने जमकर पीटा
  • देहरादून

युवक को पिता-पुत्रों ने जमकर पीटा

AltnewsUttarakhand 06/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। तेलीवाला में दो भाइयों ने पिता संग मिलकर एक युवक को जमकर पीट दिया। जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अनीस अहमद, निवासी न्यामवाला डोईवाला ने तहरीर देकर बताया कि भाई रईश अहमद के साथ शहनवाज का कुछ दिन पहले विवाद हुआ। जिसमें उसे भाई ने समझा-बुझाकर भेज दिया। आरोप है कि तीन सितंबर को शहनवाज अपने भाई शाहिल के साथ तेलीवाला में रईश की आरा मशीन पर पहुंचा और खूखरी व डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच शहनवाज का पिता शमशाद अली भी मौके पर आ धमका। उसने ने भी बेटों के साथ मिलकर रईश की जमकर पिटाई की। जख्मी हालत में छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल अवस्था में रईश को डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां नाजुक स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। नामजद तहरीर पर पुलिस ने डोईवाला स्थित तेलीवाला निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली शराब नीति मामला : केजरीवाल समाज के लिए खतरा नहीं, जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील सिंघवी की दलील
Next: पंचायत प्रतिनिधि करेंगे पंचायत मंत्री आवास का घेराव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.