Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी
  • देहरादून

युवती को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी

AltnewsUttarakhand 07/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   मियांवाला की एक युवती को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मियांवाला निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि बीते साल 16 दिसंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को ट्राई विभाग से जुड़ा होना बताया। कॉलर ने मेरे आधार नंबर पर एक और सिम संचालित होने का दावा किया, जिसमें सिम खरीदने वाले व्यक्ति के नंबर से मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी की गतिविधि संचालित करने की बात भी कही। कॉलर ने साइबर अपराध दिल्ली से मंजूरी पत्र का जिक्र करते हुए कॉल को ट्रांसफर कर दिया, जिसमें दूसरे कॉलर ने खुद को साइबर अपराध दिल्ली का कर्मचारी बताया। व्हाट्सऐप के माध्यम से एक नंबर पर वीडियो कॉल कर बातचीत रिकॉर्ड करने की बात कही। पूछताछ करते हुए परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली। गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए आरटीजीएस और यूपीआई से लेनदेन करने को कहा। इसी बीच उन्होंने 3,50023 रुपये ऐंठ लिए। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि पीड़िता से मामले में अज्ञात की पहचान को प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस के साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए
Next: पौड़ी में गोदियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.