Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • युवती को इमोशनल ब्लैकमेल कर ठगा, मुकदमा दर्ज
  • पौड़ी

युवती को इमोशनल ब्लैकमेल कर ठगा, मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 27/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  तहसील पौड़ी की एक युवती को सोशल मीडिया पर एक युवक ने नाम बदलकर दोस्ती कर ठग लिया। युवती की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र पूर्वी मनियारस्यूं स्थित एक गांव की एक युवती ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अंकित नाम के युवक से दोस्ती हुई। अंकित ने उसे खुद के आर्मी होने की बात कही। दोनों के बीच सोशल मीडिया की बातचीत आगे बढ़ी और अंकित ने युवती से अपना फोन नंबर साझा किया। जिसके बाद वह लगातार बातचीत करने लगे। इस बीच अंकित ने उसे शादी का झांसा भी दिया। युवती ने बताया कि अंकित ने भाई के दुर्घटना में घायल होने पर उपचार के लिए 20 हजार रुपए मांगे। उसके बाद कई प्रकार से मुझे इमोशनल ब्लैकमेल कर रुपये मांगे। बताया कि वह अभी तक अंकित को कुल 1 लाख 11 हजार 500 रुपये दे चुकी हैं। जब पैसे वापस मांगे, तो वह किसी ना किसी बहाने से टालता रहा। इस दौरान जब लगातार पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया। युवती ने बताया कि अंकित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस की आईटी सेल से शिकायत करने पर पता चला कि युवक सुमित रावत है। पीडिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सुमित रावत, निवासी उनेड़ी गांव तहसील रिखणीखाल के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कैलेंडर ‘विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’ का विमोचन 
Next: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.