Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • युवती पर फायरिंग का मुख्य आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार
  • हरिद्वार

युवती पर फायरिंग का मुख्य आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 23/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में नगर निगम कार्यशाला गैराज के पास सरकारी आवास पर फायरिंग कर युवती को घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने घटना के एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वहीं घटना में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों की दबिश जारी हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इससे पहले पुलिस ने 22 सितंबर को आरोपी कबीर पुत्र किशोर निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद शामली को गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस ने लक्की पुत्र संजू कुमार निवासी राजीव बस्ती हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी है। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरेंद्र कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि
Next: काफली में आयोजित हुई खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.