Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा: खगमराकोट वार्ड में पार्षद के लिए होगा पुनर्मतदान
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: खगमराकोट वार्ड में पार्षद के लिए होगा पुनर्मतदान

28/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम अल्मोड़ा के वार्ड संख्या-40 खगमराकोट में सभासद का निर्वाचन निरस्त करते हुए पुनर्मतदान कराए जाने का निर्णय लिया है। आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि पुनर्मतदान 31 जनवरी को पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद, शाम 6:00 बजे से अथवा मतदान समाप्ति के पश्चात मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि विगत 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 25 जनवरी को की गई थी। मतगणना के दौरान मतपत्रों में अनियमितताएं और खामियां पाई गईं, जिससे पार्षद उम्मीदवारों ने पुनर्मतदान की मांग की। मामले को चुनाव आयोग को भेजा गया, जहां विस्तृत जांच के बाद निर्वाचन को निरस्त करने और पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया। पुनर्मतदान के दिन शुक्रवार को मतदान सुबह 8:00 बजे शुरू होगा और शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एक माह के लिए वाहनों हेतु बंद रहेगा रानीधारा मार्ग
Next: पार्षद अमित साह के प्रयासों से जाखनदेवी सड़क के गड्ढे भरे, जनता को राहत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.