Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो दिवसीय बालिका पंचायत का समापन, स्याल्दे विकासखंड रहा प्रथम
  • अल्मोड़ा

दो दिवसीय बालिका पंचायत का समापन, स्याल्दे विकासखंड रहा प्रथम

AltnewsUttarakhand 20/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   डाइट अल्मोड़ा में दो दिवसीय बालिका पंचायत का समापन डायट प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा द्वारा किया गया। इस वर्ष बालिका पंचायत की थीम नवभारत के निर्माण में महिला नेतृत्व व बालिकाओं में नेतृत्व कौशल के विकास को बढ़ाना है। बालिका पंचायत में विभिन्न विकास खण्डों की बालिकाओं द्वारा बड़े ही उत्साह प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मार्गदर्शक शिक्षिकाओं के नेतृत्व में आई प्रत्येक टीम हर एक प्रतियोगिता में बड़े ही आनंद और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में मंगल गीत गायन, लोक नृत्य, पोस्टर प्रतियोगिता, काव्य सम्मेलन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा ऐपण सम्मिलित थे। बालिका पंचायत कार्यक्रम की समन्वयक डॉक्टर दीपा जलाल प्रवक्ता डाइट अल्मोड़ा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बालिका पंचायत का आयोजन इसलिए किया जाता है ताकि बालिकाओं में आत्मविश्वास तथा नेतृत्व कौशल का विकास हो और उनमें अपने भविष्य में कुछ करने व आगे बढ़ने की भावना का विकास हो। समापन सत्र में डाइट के प्राचार्य श्री गोपाल सिंह गैड़ा ने समस्त बालिकाओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया गया। बालिका पंचायत के सह समन्वयक डॉक्टर हेम चन्द्र जोशी के द्वारा बालिकाओं को 21वीं सदी के कौशलों में पारंगत होने की बात कही गई। कार्यक्रम में ओवरऑल चैंपियनशिप में स्याल्दे विकासखंड प्रथम रहा। ऐपण प्रतियोगिता में किरण उपाध्याय, कवि सम्मेलन में हर्षित जोशी, पोस्टर प्रतियोगिता में निकिता बगड़वाल, लोक नृत्य में आर्य इंटर कॉलेज देघाट, मेहंदी में आर्य इंटर कॉलेज देघाट प्रथम, लोक गायन में आदर्श इंटर कॉलेज देघाट की टीम प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में बी पांडे, रमेश रावत, सरिता पांडे, गोविंद रावत, उमेश मिश्रा, प्रकाश चंद्र आर्य, मीनू जोशी, किरण भाकुनी, ज्योति पांडे, अनुराधा जनोटी, सोनी कमाल, कमला तिवारी, मनीष भट्ट, हेमलता वर्मा, मोनिका बिष्ट, नीरज बिष्ट, सवित जेनोटी, लता वर्मा, बीना, रिया, रजनी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धर्म संसद रुकवाने पर भड़के यति नरसिंहानंद, कहा- धर्मद्रोहियों का, विश्वासघातियों का सर्वनाश करो
Next: जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.