Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

10 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/09/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा जिले में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। रविवार को दन्या पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। दन्या थाना गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मैक्स वाहन संख्या- यूके-04टीए- 3061 को रोका गया। इसमें चालक सुभाष सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी-ग्राम तल्ली नाली सेराघाट एवं राम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी नैलपड़ पोस्ट नैनी तहसील भनोली के कब्जे से 5 पेटी देसी, 2 पेटी अंग्रेजी समेत सात पेटी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत 35 हजार 480 रुपये हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दन्या थाने में आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया। जबकि मैक्स वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस टीम में एसआई पूजा दास, कांस्टेबल अशोक कुमार एवं एसओजी से कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी आदि शामिल रहे। तीन पेटी शराब के साथ एक धरा अल्मोड़ा। सल्ट थाना पुलिस ने होटल ढाबों में चेकिंग के दौरान क्वैराला में एक चाय की दुकान से 3 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी महेश सिंह बोहरा पुत्र मोहन सिंह बोहरा निवासी ग्राम बिनौली पोस्ट क्वैराला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बरामद शराब की कीमत 17 हजार 750 रुपये हैं। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र पंत,कांस्टेबल संजू कुमार,कांस्टेबल सुरेश चंद्र आदि शामिल रहे।

विधायक और पत्नी पर मुकदमा

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला अस्पताल में कर्मचारियों को टोटा
Next: मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.