Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्ची चुराने वाली महिला रंगेहाथ दबोची
  • देहरादून

बच्ची चुराने वाली महिला रंगेहाथ दबोची

AltnewsUttarakhand 27/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। मायाकुंड स्थित झुग्गी-झोपड़ी से एक महिला ने डेढ़ साल की मासूस को चोरी लिया। बच्ची लेकर भाग रही महिला को त्रिवेणीघाट पर लोगों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। बच्ची और महिला को लोगों ने पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने 12 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कही। हालांकि, पुलिस अभी महिला से गहन पूछताछ में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी स्थित उन्नाव जिले के ग्राम छतईखीरा का रहने वाला संजय यहां झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे उसकी डेढ़ साल की बच्ची रेवांसी घर के पास ही खेल रही थी। इसी बीच एक महिला उसे उठाकर ले जाने लगी। त्रिवेणीघाट पर संजय के परिचितों ने बच्ची को अज्ञात महिला के पास देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने फौरन स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पकड़ लिया। संजय को भी घटना की जानकारी दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संजय और अन्य ने महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द किया। एसआई दिनेश राणा ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान नितेश कुमार, निवासी दानीपुर, हरदोई, यूपी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी महिला ने 12 साल बाद भी बच्चा नहीं होने के चलते चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कही है। बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में फिलहाल यही जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से गहन पूछताछ में जुटी है। बताया कि आरोपी का पति नीरज देहरादून स्थित पटेलनगर क्षेत्र में काम करता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में गुरुवार और शनिवार को आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Next: दस साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को मिले एसीपी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.