Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • 11 नवंबर से उपनल कर्मियों ने हड़ताल में जाने की दी चेतावनी
  • पिथौरागढ़

11 नवंबर से उपनल कर्मियों ने हड़ताल में जाने की दी चेतावनी

AltnewsUttarakhand 30/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। उपनल कर्मियों ने प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन की मांग उठाई है। बीते दिवस उपनल कर्मियों ने इस संबध में विधायक विशन सिंह चुफाल को ज्ञापन दिया। बताया कि हाई कोर्ट ने उत्तराखंड में उपनल से कार्यरत कर्मचारियों के पक्ष में समान कार्य समान वेतन तथा विनियमितीकरण किए जाने का निर्णय दिया गया। इसके खिलाफ उत्तराखंड सरकार ने 2019 में सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की। 6 वर्षों तक उपनल कर्मचारी ने इसको लेकर संघर्ष किया। 15 अक्टूबर 2024 को उपनल कर्मचारियों के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दे दिया है। राज्य सरकार अभी तक भी उपनल कर्मचारी के पक्ष में कोई न्यायोचित फैसला नहीं ले पाई है। जिलाध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने कहा कि 10 नंवबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई न होने पर 11 नवंबर से हडताल में चले जाऐंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। वहीं, विधायक चुफाल ने पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। इस दौरान भरत परिहार, गणेश चंद, राजेंद्र मुडेला, महेंद्र रावत, प्रकाश ऐरी, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट हार्डवेयर के गोदाम में चोरी
Next: राज्य के स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच हुआ एमओयू

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.