Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 12 साल की सनाया ने सीनियर तीरंदाजी में जीते तीन पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
  • देहरादून

12 साल की सनाया ने सीनियर तीरंदाजी में जीते तीन पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

AltnewsUttarakhand 22/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। महज 12 वर्ष की उम्र में दून की सनाया भंडारी ने सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह नवंबर में मेघालय के शिलांग में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा सनाया ने 17 और 18 अक्टूबर को टिहरी गढ़वाल में आयोजित नौवीं सीनियर राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पुलिस, सेना और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने रैंकिंग राउंड में रजत, व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य और मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप 11 से 18 नवंबर तक शिलांग में आयोजित होगी।

मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली सनाया कोच कुलदीप बिष्ट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक समेत कई पदक जीत चुकी हैं।

सनाया के चयन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में सीनियर वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करना असाधारण है और सनाया प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने उनकी सफलता को अनुशासन और मेहनत का परिणाम बताया। सनाया की माता आरती भंडारी और पिता लखपत सिंह भंडारी को भी बधाई दी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंगा बंदी के दौरान घाटों और रेगुलेटरों पर चला सफाई अभियान, 14 टन कूड़ा उठाया
Next: 26 अक्तूबर को ऋषिकेश में निकलेगी न्याय यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.