Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 26 अक्तूबर को ऋषिकेश में निकलेगी न्याय यात्रा
  • देहरादून

26 अक्तूबर को ऋषिकेश में निकलेगी न्याय यात्रा

AltnewsUttarakhand 22/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। उत्तराखंड प्रदेश में निकाली गई कांग्रेस की न्याय यात्रा 26 अक्तूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी। जिसको सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। वक्ताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। गुरुवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा विभिन्न जिलों व क्षेत्रों से होते हुए 26 अक्तूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी। जिसका यहां भव्य स्वागत किया जाएगा और क्षेत्र में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष के संदेश को पहुंचाया जाएगा।

ऋषिकेश में न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी
न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ऋषिकेश पहुंचने वाली न्याय यात्रा को सफल बनाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
मौके पर पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, दीप शर्मा,राकेश सिंह, राकेश अग्रवाल, प्यारेलाल जुगराण, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, भगवान सिंह पवार, देवेंद्र प्रजापति, ऋषि सिंघल, संजय भारद्वाज, सिंहराज पोसवाल, चौ. सुमित चौहान, सूरत सिंह कोहली, हिमांशु जाटव, सूरज भट्ट, राजकुमार मारवाह, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद रतूड़ी, अनिल गुप्ता, शिवम आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 साल की सनाया ने सीनियर तीरंदाजी में जीते तीन पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Next: मल्ला महल में 30 अक्टूबर से लगेगा आजीविका सरस मेला, स्थानीय उत्पादों की होगी बिक्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.