Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: वाहन चैकिंग के दौरान 12 लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: वाहन चैकिंग के दौरान 12 लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष/सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक बैरियरों एवं अपने अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग किये जाने के एवं युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान “Youth Against Drugs” के अन्तर्गत बुधवार 19 जनवरी को थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद मय पुलिस टीम दौराने चैकिग चौकी तिराहा भिकियासैण में वाहन संख्या- UK19-TA-0596 ईको वैन को चैक किये जाने पर वाहन चला रहे व्यक्ति के कब्जे से 80.50 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुये बरामद करने पर बालम सिंह रावत को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में NDPS Act अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। नशा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज की कार्यवाही की गयी।
थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि उक्त व्यक्ति गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने हेतु ले जा रहा था। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है। चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

अभियुक्त-
1- बालम सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रणथमल, तहसील मौलेखाल जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हाल- सक्खनपुर, पो0- पीरूमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल।
बरामदगी – कुल 80.50 किलोग्राम गांजा
कीमत- 12,07500/- रूपये

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-

1- थानाध्यक्ष अनीश अहमद, थाना भतरौजखान
2- उ0नि0 ओमप्रकाश सिंह नेगी, चौकी प्रभारी भिकियासैण
3- का0 नवीन पाण्डे,
4- का0 शमीम
5- का0 श्याम सुन्दर

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 202 नए मामले
Next: अल्मोड़ा में 227 नए कोरोना संक्रमित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.