Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 1347 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति से 1100 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

1347 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति से 1100 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट

AltnewsUttarakhand 13/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। शिक्षा विभाग में 1347 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही राज्य के लगभग 1100 माध्यमिक अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहराने लगा है। इस निर्णय के विरोध में उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने गहरी नाराजगी जताते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धामी ने कहा कि अतिथि शिक्षक पिछले दस वर्षों से प्रदेश के विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनके लिए कोई स्थायी नीति नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नियमितिकरण की मांग की जा रही थी, मगर सरकार ने इसे अनसुना कर दिया। अब जब 1347 नए एलटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, तो 1100 अतिथि शिक्षक बेरोजगारी की कगार पर पहुंच गए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल रावत ने कहा कि सरकार का यह निर्णय अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सेवा नियमित नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। रावत ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने अतिथि शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई, तो संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिवाली से पहले नियमितीकरण की उम्मीद में उपनल कर्मचारी, 15 अक्तूबर को निकालेंगे कैंडल मार्च
Next: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों को मिला जनपद परिवर्तन का अवसर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.