Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सत्रह फरवरी से होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव
  • देहरादून

सत्रह फरवरी से होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव

AltnewsUttarakhand 12/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारणी के चुनाव अब 17 फरवरी से शुरू होंगे। जो कि 22 फरवरी तक चलेंगे। मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने शिक्षकों के साथ बैठक कर चुनाव कार्यक्रम जारी किया। पहले ये चुनाव दस फरवरी से होने थे, लेकिन शिक्षकों के विवाद के चलते इन्हें निरस्त करना पड़ा था। संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने बताया कि रजिस्ट्रार चिट फंड सोसाइटी के निर्देश पर 24 दिसंबर तक सभी छह ब्लॉक की कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने थे। लेकिन अब तक चुनाव नहीं हो पाए। जिससे हाईकोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं हो पा रहा। ऐसे में जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाकर 30 जनवरी काो सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था। लेकिन कुछ पदाधिकारियों ने उस पर बेवजह आपत्तियां लगाकर चुनाव कार्यक्रम निरस्त करवा दिया था। लेकिन अब सभी की सहमति के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कार्यक्रम घोषित किया गया है। साथ ही चुनाव के लिए अवकाश भी घोषित किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साइबर कमांडो परीक्षा में उत्तराखंड के 72 पुलिस जवान सफल
Next: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल लटकने पर पेंशनर्स नाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.