Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • साइबर कमांडो परीक्षा में उत्तराखंड के 72 पुलिस जवान सफल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

साइबर कमांडो परीक्षा में उत्तराखंड के 72 पुलिस जवान सफल

AltnewsUttarakhand 12/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  एनएफएसयू दिल्ली की ओर से आयोजित साइबर कमांडो परीक्षा में उत्तराखंड ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड से 72 पुलिस कर्मी इस परीक्षा में चयनित हुए है। परीक्षा में चयनित सबसे अधिक कर्मियों में उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है। राज्य से चयनित टॉप-3 पुलिस कर्मियों का ऑल इंडिया रैंक में दूसरा, छठा और दसवां स्थान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) नवनीत भुल्लर ने बताया कि साइबर कमांडो परीक्षा में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में सेवारत लगभग 3200 कर्मियों ने प्रतिभाग किया था। उत्तराखंड के पुलिस जवानों ने इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां कुल 242 कर्मियों ने प्रतिभाग किया गया था, जिनमें एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड के सात कर्मियों समेत 72 का चयन हुआ है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में तैनात कांस्टेबल हरेंद्र भंडारी की ऑल इंडिया स्तर पर दूसरी, एसटीएफ में तैनात कांस्टेबल कादर खान की छठवीं और साइबर सेल अल्मोड़ा में तैनात अपर उप निरीक्षक संचार चंद्रमोहन की दसवीं रैंक रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्युत उत्पादन और वितरण निजी हाथों में देने का पहला चरण है स्मार्ट मीटर: धस्माना
Next: सत्रह फरवरी से होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.