Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 17 मई को अल्मोड़ा में लग रहा है रोजगार मेला, शिक्षित बेरोजगारों को अवसर
  • अल्मोड़ा
  • रोजगार

17 मई को अल्मोड़ा में लग रहा है रोजगार मेला, शिक्षित बेरोजगारों को अवसर

AltnewsUttarakhand 11/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के समस्त शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी व्यवसायिक शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं आईटीआई समस्त वर्ग, डिप्लोमा (इलेक्ट्रीकल तथा इलेक्ट्रॉनिक) तथा स्नातक सेल्स तथा मार्केटिंग (06 माह के अनुभव को वरीयता दी जाएगी) हल्द्वानी तथा रूद्रपुर हेतु हो, उन्हें प्रोडक्शन ट्रेनी पर हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 18 से 30 आयु वर्ग के अभ्यर्थी 17 मई, 2022 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा पं0 जनार्दन जोशी आईटीआई अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में क्यूस कॉर्प लि0 नोएडा द्वारा 400 अस्थायी नियुक्तिया की जानी है। चयनित अभ्यर्थियों को 15000 से 22000 रू0 मात्र प्रतिमाह वेतन तथा स्टाईफण्ड अन्य भत्ते अनुमन्य होंगे, इसके अतिरिक्त मेडिकल और इन्श्योरेंस भी देय होगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी दिनॉंक 17 मई, 2022 को प्रातः 10ः00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा पं0 जनार्दन जोशी आईटीआई अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों के साथ उपस्थित हो सकते है। इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग के दिशा-निर्देशों का पालन करने वालों को ही रोजागार मेले में प्रवेश अनुमन्य होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा के दूरभाष न0 05962298040 तथा कम्पनी प्रतिनिधि दिनेश चन्द्र के मोबाईल न0 7252030704 पर सम्पर्क कर सकते है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के आरोपियों को दस वर्ष की सजा और 50 हजार का अर्थदंड
Next: हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.