Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 18 औषधि निरीक्षक को विभिन्न जनपदों में मिली तैनाती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

18 औषधि निरीक्षक को विभिन्न जनपदों में मिली तैनाती

AltnewsUttarakhand 04/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

औषधि प्रशासन विभाग ने जारी किया तैनाती आदेश

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को राज्य लोक सेवा आयोग से मिले डेढ़ दर्जन औषधि निरीक्षकों को पहली तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में विभागीय आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर दिये हैं, जिसमें नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को विभिन्न जनपद आवंटित किये गये हैं।

खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 18 औषधि निरीक्षकों को प्रथम तैनाती दे दी है। जिसके आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमें निधि शर्मा व शुभम कोटनाला को ऊधमसिंह नगर, विनोद जगूड़ी व निधि रतूड़ी को देहरादून, हार्दिक भट्ट को चमोली, अर्चना उप्पल को नैनीताल, सीमा बिष्ट चौहान को पौड़ी, मेघा व हरीश सिंह को हरिद्वार, अमित कुमार आजाद को रूद्रप्रयाग, ऋषभ धामा को टिहरी, पंकज पंत को पिथौरागढ़, पूजा रानी को बागेश्वर, पूजा जोशी को अल्मोड़ा, हर्षिता को चम्पावत तथा मौ0 ताजिम को उत्तरकाशी जनपद आंवटित किया गया। इसी प्रकार गौरी कुकरेती व निशा रावत को एफडीए मुख्यालय में तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को तत्काल अपनी तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ये भी औषधि निरीक्षक अपनी-अपनी तैनाती तिथि से दो वर्ष तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।

लोक सेवा आयोग से चयनित 18 औषधि निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी साथ ही दवा निर्माण एवं विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने में मदद मिलेगी। सभी नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलने लगी नई किताबें
Next: जल संस्थान में पेंशनर्स को नहीं मिली मार्च की पेंशन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.