Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल संस्थान में पेंशनर्स को नहीं मिली मार्च की पेंशन
  • देहरादून

जल संस्थान में पेंशनर्स को नहीं मिली मार्च की पेंशन

AltnewsUttarakhand 04/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

सिर्फ पेंशन रोके जाने का पेंशनर्स ने किया विरोध मैनेजमेंट ने कर्मचारियों के वेतन का किया भुगतान

देहरादून(आरएनएस)।  जल संस्थान में मार्च महीने की पेंशन का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। दूसरी ओर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हो गया है। पेंशन छोड़ कर वेतन का भुगतान किए जाने से नाराज पेंशनर्स ने शुक्रवार को जल संस्थान मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। जल संस्थान पेंशनर वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े पेंशनर्स शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचे। मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मैनेजमेंट के साथ पूर्व में हुए समझौतों में तय हुआ था कि सबसे पहले पेंशनर्स की पेंशन का भुगतान होगा। इसके बावजूद पेंशनर्स को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। मार्च महीने की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया। दूसरी ओर सभी सेवारत कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। कहा कि जल्द पेंशन भुगतान सुनिश्चित न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विरोध जताने वालों में यूसी नौडियाल, एमएस कंडारी, डीपी श्रीवास्तव, वीके सेठी, डीजे बलोनी, योगेश कुमार, संजय अरोरा, प्रेम सिंह, हृदयेश चंदेल, दिलीप सिंह नेगी, घनश्याम गुरुंग आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 18 औषधि निरीक्षक को विभिन्न जनपदों में मिली तैनाती
Next: मियांवाला का नाम बदलने का विरोध तेज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.